थाना क्षेत्र के भकासी मध्य विद्यालय के पास से पुलिस ने 230 ग्राम अफीम के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है. इसके पास से एक बाइक (जेएच03एस-1790) भी जब्त की गयी है. गिरफ्तार तस्करों में आशिष कुमार रंजन व अविनाश कुमार यादव का नाम शामिल है. आशिष के पास से 120 ग्राम व अविनाश के पास से 110 ग्राम अफीम बरामद किया गया. लेस्लीगंज थाना प्रभारी राजू कुमार गुप्ता ने बताया कि सूचना मिली थी कि भकासी मध्य विद्यालय के आसपास सुनसान जगह पर दो व्यक्ति अफीम बेचने के लिए खड़े हैं. इस सूचना पर पलामू एसपी व लेस्लीगंज एसडीपीओ के निर्देश पर गठित दल ने उक्त स्थल पर छापामारी कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया. छापामारी में लेस्लीगंज एसडीपीओ मनोज कुमार झा, थाना प्रभारी, पुअनि मनेश पासवान, एएसआइ अजय कुमार, जवान विनोद उरांव, शक्ति कुमार सिंह, सिंटू लाल यादव, प्रेम कुमार सोनी, हयुम खान शामिल थे.
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।