मोहम्मदगंज. बुधवार को प्रखंड सभागार में विश्व प्लंबर दिवस पर कार्यक्रम हुआ. इसकी अध्यक्षता बीडीओ सह सीओ रणवीर कुमार व संचालन प्रखंड आवास कोऑर्डिनेटर प्रेमतोष पांडेय ने किया.कार्यक्रम के पहले चरण में पेयजल स्वच्छता विभाग का जल जीवन मिशन के तहत आठ मार्च से 22 मार्च एक पखवाड़े तक निर्धारित जल महोत्सव पखवाड़ा मनाये जाने की विस्तृत जानकारी दी गयी. बताया गया कि इस पखवाड़े में प्रखंड के सभी जल सहिया को ग्रामीण क्षेत्रों में जल की शुद्धता को बनाये रखने , जल गुणवत्ता की निगरानी को संस्थागत रूप देने,जल स्रोत सरक्षण व जल संचयन के लिए गांवों के लोगों को प्रोत्साहित कर जल ही जीवन के बारे में जानकारी साझा करने का निर्देश दिया गया. मौके पर बीडीओ ने कहा कि ग्राम स्तर पर जल महोत्सव पखवाड़ा कार्यक्रम में ग्राम स्तर पर जल सहिया की जागरूकता से यह योजना सफल होगी.इसका संचालन व अनुरक्षण की व्यवस्था में जनभागीदारी व सुजल ग्राम अवधारणा अंतर्गत पेयजल सेवाओ को दीर्घकालिक स्थिरता सुनिश्चित करने से जल पखवाड़ा काफी उपयोगी साबित होगा. इस तरह की योजनाओं में क्षेत्र में सक्रिय प्लंबर की भूमिका अग्रणी होती है. कार्यक्रम में प्लंबर भजनिया के सुनील कुमार सिंह व शिलापर के भोला प्रसाद मेहता को टूल किट,अंगवस्त्र व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.