मेदिनीनगर. चैनपुर थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात्रि में आत्महत्या के प्रयास के दो अलग-अलग मामले आये. पहला मामला चैनपुर थाना क्षेत्र के सलतुआ की है. सलतुवा के 20 वर्षीय युवती पूर्णिमा कुमारी ने मानसिक तनाव में आकर जहर खा लिया. गंभीर हालत में बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर किया गया. दूसरी घटना चैनपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर की है. जहां घरेलू विवाद में छोटू कुमार ने जहरीला पदार्थ खा लिया. जिसके बाद तबीयत खराब होने लगी. तब परिवार के लोगों ने उसे एमएमसीएच में भर्ती कराया. जहां इलाज करने के बाद उसे छुट्टी दे दी गयी है. एमएमसीएच स्थित टीओपी पुलिस महेंद्र कुमार ने बताया कि युवती को रांची रिम्स रेफर कर दिया गया है. जबकि युवक को इलाज के बाद छोड़ दिया गया है.
पलामू : दो लोगों ने किया आत्महत्या का प्रयास
मेदिनीनगर के चैनपुर थाना क्षेत्र में शनिवार रात दो लोगों ने जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। एक युवती को रांची रेफर किया गया है, जबकि युवक का इलाज जारी है।

पलामू : दो लोगों ने किया आत्महत्या का प्रयास