हथियार के साथ दो अपराधी गिरफ्तार

छतरपुर थाना क्षेत्र के सुल्तानी घाटी के नजदीक किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में खड़े थे

मेदिनीनगर.

छतरपुर थाना क्षेत्र के सुल्तानी घाटी के नजदीक रविवार को आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में खड़े दो अपराधी सुभाष कुमार यादव व छोटू कुमार यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. इनके पास से दो देसी कट्टा, मोबाइल व बाइक बरामद किया गया है. दोनों पिपरा थाना क्षेत्र के गहोरा गांव के रहने वाले हैं. एसपी रीष्मा रमेशन ने सोमवार को प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि छतरपुर थाना क्षेत्र के सुल्तानी घाटी से धोबीडीह जाने वाले रास्ते के पास दो लोग हथियार के साथ किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं. इस सूचना पर छतरपुर एसडीपीओ के नेतृत्व में टीम गठित कर छापेमारी की गयी. पुलिस वहां पहुंची, तो देखा कि सड़क के किनारे बाइक लगाकर दो लोग खड़े हैं. पुलिस को आते देख दोनों बाइक छोड़कर भागने लगे. लेकिन जवानों ने दोनों को दबोच लिया. तलाशी के क्रम में दोनों की कमर से एक-एक देसी कट्टा एवं दोनों के पैकेट से एक-एक मोबाइल बरामद हुआ. छापेमारी दल में एसडीपीओ नौशाद आलम, छतरपुर इंस्पेक्टर द्वारिका राम, थाना प्रभारी राजेश रंजन, सब इंस्पेक्टर राहुल कुमार, निखिल कुमार चौरसिया सहित जवान शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >