दो खलिहान में लगी आग, 400 धान का बोझा जलकर खाक

दो खलिहान में लगी आग, 400 धान का बोझा जलकर खाक

प्रतिनिधि, पाटन. थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में किसानों के खलिहान में आग लगने से भारी नुकसान हुआ है. कुल चार किसानों के खलिहान में आग लगी, जिसमें करीब 400 बोझा धान और पुआल जलकर राख हो गया. अनुमानित नुकसान ढाई लाख रुपये से अधिक बताया जा रहा है. पहली घटना हिसराबरवाडीह टोला बरवाखांड़ में हुई, जहां किसान बहादुर मेहता के खलिहान में आग लग गयी. इसमें लगभग 250 बोझा धान जलकर नष्ट हो गया, जिससे एक लाख रुपये से अधिक की क्षति हुई. दूसरी घटना लोइंगा गांव में हुई, जहां किसान शिवनाथ यादव का खलिहान आग की चपेट में आ गया. इसमें करीब 40 हजार रुपये मूल्य का पुआल जलकर खाक हो गया. सूचना मिलने पर लोइंगा के मुखिया रंजीत कुमार उर्फ गुड्डू यादव और ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक पुआल पूरी तरह जल चुका था. तीसरी घटना गुरुवार दोपहर ब्रह्मोरिया गांव में हुई. यहाँ भाजपा नेता अशोक तिवारी और किसान सुरेंद्र भुइयां के खलिहान में आग लग गयी. इसमें करीब 150 बोझा धान और 200 बोझा पुआल जल गया. इस घटना से डेढ़ लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ. इन घटनाओं से किसानों के सामने अनाज से अधिक मवेशियों के चारे का संकट उत्पन्न हो गया है. आग बुझाने में ग्रामीणों ने सहयोग किया, जिनमें आनंद सिंह, सत्येंद्र राम, अजीत सिंह, कमलेश पासवान, अजय मेहता और आशीष राम शामिल रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >