अफीम के साथ दो गिरफ्तार

27570 नकद व बाइक बरामद

मेदिनीनगर.

पुलिस ने अफीम के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है. इनके पास से 490 ग्राम अफीम व 27570 रुपये नकद बरामद किया गया है. दोनों को पुलिस ने बुधवार की देर शाम सदर थाना क्षेत्र के रजवाडीह मुख्य सड़क पर वाहन चेकिंग अभियान के दौरान गिरफ्तार किया. इनमें अनिल राजपूत (मिर्जापुर, जिला शाहजहांपुर, यूपी) व संजय कुमार (ग्राम बरवइया, पांकी, पलामू) शामिल हैं. एसपी रीष्मा रमेशन ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति अफीम लेकर बिक्री करने आ रहे हैं. जिन्हें.सदर थाना की पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान रजवाडीह में गिरफ्तार किया. इनके पास से अफीम, नकदी के अलावा दो मोबाइल, क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड व एक बाइक बरामद किया गया है. छापेमारी में सदर थाना प्रभारी उत्तम कुमार, सब इंस्पेक्टर भरत भूषण सहित सशस्त्र बल के जवान शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >