रंगदारी के आरोप से शुरू हुआ विवाद, फिर घर तक पहुंची बात; मारपीट में दो घायल

पांडू थाना क्षेत्र के महुगांवा गांव में रंगदारी मांगने को लेकर एक शृंगार दुकान से शुरू हुआ विवाद मारपीट में तब्दील हो गया. इस घटना में एक ही परिवार के दो लोग घायल हो गए हैं. पुलिस दोनों पक्षों के आवेदन पर मामले की जांच कर रही है.

पांडू. थाना क्षेत्र के ग्राम महुगांवा में शृंगार दुकान से कथित तौर पर रंगदारी मांगने को लेकर शुरू हुआ विवाद सोमवार को मारपीट में बदल गया. दो पक्षों के बीच हुई झड़प में एक ही परिवार के दो लोग घायल हो गये हैं. एक महिला को भी चोट लगने की बात कही जा रही है. घटना के बाद दोनों पक्षों ने पांडू थाना में लिखित आवेदन देकर एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाये हैं.

शृंगार दुकान से पैसे मांगने का आरोप

प्रथम पक्ष के श्याम किशोर गुप्ता ने पुलिस को दिये आवेदन में आरोप लगाया है कि शृंगार दुकान से रंगदारी के रूप में पैसे की मांग की गयी थी. पैसे नहीं देने पर विवाद बढ़ गया और दुकान में तोड़फोड़ की गयी. काउंटर से रुपये निकालने का प्रयास किये जाने का भी आरोप लगाया गया है.

आवेदन के अनुसार, घटना की जानकारी मिलने पर प्रथम पक्ष के लोग दूसरे पक्ष के घर पहुंचे और परिवार के सदस्यों के समक्ष मामले को रखने का प्रयास किया. इसी दौरान दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट शुरू हो गयी.

माथे पर गंभीर चोट, हाथ में भी लगी चोट

प्रथम पक्ष का आरोप है कि मारपीट में परिवार के दो लोग घायल हुए. एक के माथे में गंभीर चोट लगने से माथा फट गया, जबकि दूसरे के हाथ में चोट आयी है. एक महिला को भी चोट लगने और अंदरूनी चोट की शिकायत की गयी है.

ट्रांसफॉर्मर लगाने को लेकर चंदा मांगने का दूसरा पक्ष का आरोप

इधर, दूसरे पक्ष ने भी थाना में आवेदन देकर प्रथम पक्ष पर आरोप लगाया है. दूसरे पक्ष का कहना है कि ट्रांसफॉर्मर लगाने को लेकर संतन विश्वकर्मा द्वारा चंदा मांगा गया था. इस पर श्याम किशोर गुप्ता ने फोन पर अभद्र भाषा का प्रयोग किया, जिसके कारण विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के बीच मारपीट हो गयी.

दोनों आवेदनों के आधार पर जांच कर रही पुलिस

पुलिस दोनों पक्षों के आवेदनों के आधार पर मामले की जांच कर रही है. जांच के बाद ही विवाद के वास्तविक कारण और घटना की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >