ईंट लेकर जा रही ट्रैक्टर पलटा, बाल बाल बचा चालक

ईंट लेकर जा रही ट्रैक्टर पलटा, बाल बाल बचा चालक

पड़वा. बुधवार को थाना क्षेत्र के अमानत नदी पुल के समीप ईंट लदा ट्रैक्टर (जेएच 03एएफ 5256) अनियंत्रित होकर सड़क से 10 फीट नीचे चला गया. ट्रैक्टर पर एमडीएफ मार्का ईंट लदा ट्रॉली पलट गया. ट्रॉली में 1500 सौ ईंट लदा हुआ था. घटना में ड्राइवर व इंजन पर बैठे मजदूर बाल बाल बच गये. जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर पड़वा थाना क्षेत्र के छेछौरी से मेदिनीनगर जा रह था. इसी बीच पुल के समीप अनियंत्रित होकर सड़क से 10 फीट नीचे जा गिरा. घटना सुबह करीब आठ बजे की है.

बिना कागजात के दौड़ रहा ट्रैक्टर

ट्रैक्टर ट्राली में लगे इंजन पर लिखे गाड़ी नंबर JH03AF5256 का ऑनलाइन कागजात जांच करने से ज्ञात हुआ कि फिटनेस 26 दिसंबर 2023, प्रदूषण 26 दिसंबर 2022 इंश्योरेंस 16 दिसंबर 2022 तक ही मान्य है. ट्रैक्टर के ट्राली पर कोई नंबर नहीं था. पड़वा से मेदिनीनगर ईंट लेकर जाने वाली सभी ट्रैक्टर का कमोबेश यही स्थिति है. ट्रॉली में 1500 ईंट लोड कर फूल स्पीड में चलती है. वापसी में इनके ट्रॉली से धूल के बवंडर उठते है जो पीछे चलने वाले बाइक के लिए परेशानी का सबब है. ईंट से धूलकण उड़ते है. जो हमेशा दुर्घटना को आमंत्रित करते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Akarsh Aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >