डीजे गाड़ी की चपेट में आने से तीन वर्षीय बच्चे की मौत

डीजे गाड़ी की चपेट में आने से तीन वर्षीय बच्चे की मौत

मेदिनीनगर. चैनपुर थाना क्षेत्र के रजहारा गांव के समीप बुधवार शाम में डीजे गाड़ी की चपेट में आने से तीन वर्षीय बच्चा सत्यम कुमार की मौत हो गयी. चैनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर डीजे गाड़ी को जप्त करते हुए कार्रवाई शुरू कर दिया है. चैनपुर थाना प्रभारी श्रीराम शर्मा ने बताया कि वाहन की चपेट में आने से तीन वर्षीय बच्चे की मौत हुई है. ग्रामीण कुछ देर के लिए सड़क जाम कर कार्रवाई की मांग कर रहे थे. उपस्थित लोगों को समझा बुझाकर जाम हटाते हुए कार्रवाई शुरू कर दी गयी है. मृतक के परिजनों ने बताया कि मृतक बच्चा अपने नानी के घर रहता था. बुधवार शाम में डीजे साउंड की आवाज सुनकर देखने के लिए रोड पर आया. उसी क्रम में अनियंत्रित तरीके से आ रही गाड़ी की चपेट में आने से गंभीर रूप से जख्मी हो गया. घायल अवस्था में उपस्थित लोगों के सहयोग से उसे एमएमसीएच भेजा गया, जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Akarsh aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >