जांच अभियान में तीन वाहन जब्त

ज़िला परिवहन पदाधिकारी जितेंद्र कुमार यादव ने शनिवार देर रात में पड़वा थाना क्षेत्र में वाहनों का सघन जांच अभियान चलाया

मेदिनीनगर. ज़िला परिवहन पदाधिकारी जितेंद्र कुमार यादव ने शनिवार देर रात में पड़वा थाना क्षेत्र में वाहनों का सघन जांच अभियान चलाया. इस दौरान तीन वाहनों को जब्त किया गया. जब्त वाहनों पर पांच लाख का जुर्माना लगाया गया है. सभी वाहनों को पड़वा थाना परिसर में जब्त कर रखा गया है. इन सभी वाहनों पर कोयला क्षमता से ज्यादा लोड था. उन्होंने बताया कि पिछले कई दिनों से सूचना मिल रही थी कि देर रात अवैध कोयला का परिवहन किया जाता है. इसके बाद डीटीओ ने जांच अभियान चलाया. जिला परिवहन पदाधिकारी ने बताया कि यह अभियान व्यवसायिक वाहन के खिलाफ निरंतर जारी रहेगा. इस अभियान में जिला परिवहन पदाधिकारी के अलावा परिवहन कार्यालय के कर्मी मौजूद थे. उन्होंने कहा कि यदि किसी भी व्यक्ति को अवैध परिवहन की सूचना मिलती है, तो विभाग को सूचना दें. इस पर अविलंब कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ANUJ SINGH

ANUJ SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >