लू से पूर्व फुटबॉलर समेत तीन की मौत

पलामू में इन दिनों हीट वेव का प्रकोप जारी है

सतबरवा. प्रखंड के तीन लोगों की मौत रविवार को लू लगने से हो गयी. मृतकों में अंबेडकर टोला के 50 वर्षीय मंतोष राम, 72 वर्षीय भजली कुंवर व हुड़मुड़ गांव की 55 वर्षीय पार्वती देवी का नाम शामिल है. परिजनों ने बताया कि मंतोष राम शनिवार को निजी काम से मेदिनीनगर गये थे. शाम को लौटने के बाद उनकी तबीयत बिगड़ गयी. रविवार को उनकी मौत हो गयी. वहीं भजली कुंवर के परिजन ने बताया कि अत्यधिक गर्मी के कारण उसकी तबीयत बिगड़ गयी थी. जिसके कारण उनकी मौत हो गयी. वहीं पार्वती देवी के परिजनों ने बताया कि वह शनिवार को जंगल से जलावन के लिए लकड़ी लेने गयी थी, लौटने के बाद उसकी तबीयत बिगड़ गयी. जिसके बाद उसकी मौत हो गयी. मंतोष राम 90 के दशक में फुटबॉल तथा क्रिकेट के अच्छे खिलाड़ी थे. जिला स्तरीय टूर्नामेंट में उनका बेहतर प्रदर्शन रहा था. फुटबॉल में गोलकीपर के रूप में वह पलामू प्रमंडल समेत बिहार के कई जिलों में खेलने जाते थे. मालूम हो कि पलामू में इन दिनों हीट वेव का प्रकोप जारी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >