सुदामा ठाकुर हत्याकांड में तीसरा आरोपी गिरफ्तार, दो फरार

सुदामा ठाकुर हत्याकांड में तीसरा आरोपी गिरफ्तार, दो फरार

मेदिनीनगर. सुदामा ठाकुर हत्याकांड मामले में पुलिस ने तीसरे आरोपी समीर खान उर्फ साजिद राजा को गिरफ्तार कर लिया है. उसे शाहपुर के नयी मुहल्ला से पुलिस ने पकड़ा है. शुक्रवार को आरोपी साजिद को जेल भेज दिया. चैनपुर थाना प्रभारी श्रीराम शर्मा ने बताया कि इस मामले में दो आरोपी सब्बू खान उर्फ अफसर खान व छोटू उर्फ मुसाहिद ने न्यायालय में सरेंडर किया था. दोनों आरोपियों को रिमांड पर लेने के बाद पूछताछ की गयी. जिसके आधार पर समीर खान को गिरफ्तार किया गया. थाना प्रभारी ने बताया कि अभी भी दो आरोपी फरार हैं. पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. रिमांड पर लिये गये दोनों आरोपी को अवधि पूरी होने के बाद जेल भेज दिया गया. पूछताछ में सब्बू खान ने घटना में संलिप्तता स्वीकार की है.सुदामा ठाकुर व उसके बीच गहरी दोस्ती थी. पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद रहता था. परेशानी से तंग आकर उसने अन्य पांच साथियों के साथ मिलकर योजनाबद्ध तरीके से सुदामा की हत्या कर दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >