चोरी की बड़ी वारदात: पलामू में पंचायत भवन से चोरों ने उड़ाया लाखों का सरकारी सामान

पलामू के कजरी पंचायत भवन में चोरों ने ताला काटकर लाखों रुपये के सरकारी सामान पर हाथ साफ किया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

पलामू. पलामू के पड़वा थाना क्षेत्र के कजरी पंचायत भवन में गुरुवार की रात चोरों ने भवन के मुख्य द्वार का ताला काटकर लाखों रुपये के सरकारी सामान की चोरी कर ली. घटना की जानकारी शुक्रवार की सुबह तब हुई जब स्थानीय ग्रामीण और पंचायत कर्मी भवन पहुंचे. मुख्य द्वार का ताला टूटा देख परिसर में अफरा तफरी मच गया.

लाखों के सामान की हो गयी चोरी

जानकारी के अनुसार चोरों ने पंचायत भवन के मुख्य सभाकक्ष (मीटिंग हॉल) को निशाना बनाया. चोरों ने हॉल में रखी मुखिया और पंचायत सचिव की कीमती रिवॉल्विंग कुर्सियां, बड़ा एलसीडी टेलीविजन, गद्देदार कुर्सियां, वॉल फैन, सबमर्सिबल पंप, सोलर प्लेट, प्रिंटर, भारी क्षमता वाली बैटरी और स्टेबलाइजर समेत कई अन्य उपकरण गायब कर दिये. चोरी गये कुल सामान की कीमत लाखों में आंकी जा रही है.

ये भी पढ़ें: मेदिनीनगर में कोयल नदी ने लिया विकराल रूप, खतरे के निशान पर पहुंचा जलस्तर, कोयल रिवर फ्रंट पानी में समाया.

पुलिस को दी गई सूचना, छानबीन शुरू

घटना की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को दी गयी. सूचना मिलते ही सब-इंस्पेक्टर चिंटू कुमार ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया. पुलिस ने ग्रामीणों और पंचायत कर्मियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है. हालांकि कजरी पंचायत सचिव की ओर से समाचार लिखे जाने तक थाने में मामले की लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गयी है. पुलिस का कहना है कि लिखित आवेदन मिलते ही प्राथमिकी दर्ज कर चोरों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जायेगी.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Chandra shekhar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >