दिल्ली भाग रहा आभूषण चोरी का आरोपी डेहरी से गिरफ्तार

आरोपी को हुसैनाबाद थाना लाकर पुलिस कर रही है पूछताछ

हुसैनाबाद. हुसैनाबाद पुलिस ने आभूषण चोरी के आरोपी सरवाज आलम को डेहरी ऑन सोन आरपीएफ की मदद से डेहरी स्टेशन से गिरफ्तार किया है. वह हुसैनाबाद के इस्लामगंज का रहने वाला है. उसके खिलाफ हुसैनाबाद थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी. जांच के क्रम में थाना प्रभारी संजय कुमार यादव को सूचना मिली थी कि आरोपी डेहरी स्टेशन से ट्रेन पकड़ कर दिल्ली भागने की फिराक में है. जिसके बाद थाना प्रभारी ने आरोपी का फोटो डेहरी ऑन सोन के आरपीएफ को भेजकर मामले की सूचना दी. सूचना मिलने के बाद निरीक्षक प्रभारी सह उप निरीक्षक कुमार गौरव, सहायक उप निरीक्षक सरोज कुमार एवं प्रधान आरक्षी रंजीत कुमार ने डेहरी स्टेशन पर खोजबीन शुरू की. उसी दौरान प्लेटफार्म संख्या 04/05 के पुराने ऊपरी पैदल पुल के पास यात्री शेड के समीप आरोपी दिखा. पूछने पर उसने अपना नाम सरवाज आलम बताया. इसके बाद उसे आरपीएफ पोस्ट डेहरी ऑन सोन में रखा गया. इसके बाद हुसैनबाद थाना के दंगवार आउट पोस्ट के ओपी प्रभारी सोनू कुमार गुप्ता द्वारा सत्यापन के बाद उसे आगे की कार्रवाई के लिए दंगवार ओपी प्रभारी को सुपुर्द किया गया. हुसैनाबाद पुलिस चोरी के मामलों में पूछताछ कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >