मेदिनीनगर: बंद घर से 10 लाख के गहने और 50 हजार नकद चोरी, सास से मिलने नवादा गए थे परिवार

मेदिनीनगर के मेजर मोड़ स्थित एक घर से चोरों ने 10 लाख के गहने और 50 हजार रुपये नकद उड़ाए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

शिवेंदु कुमार की रिपोर्ट

मेदिनीनगर. शहर थाना क्षेत्र के मेजर मोड़ निवासी रमेश कुमार के घर से चोरों ने करीब 10 लाख रुपये के गहने और 50 हजार रुपये नकद चोरी कर ली. घटना उस समय हुई, जब रमेश कुमार अपनी सास की तबीयत खराब होने के कारण पूरे परिवार के साथ बिहार के नवादा गये हुए थे.

परिवार गये थे नवादा

रमेश कुमार ने बताया कि वह तीन सितंबर की रात अपने पूरे परिवार के साथ नवादा गये थे. रविवार सुबह करीब 4:45 बजे जब वह घर लौटे, तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ मिला. घर के अंदर जाने पर सभी अलमारी के ताले टूटे हुए थे और सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा था. इसके बाद चोरी की जानकारी हुई.

ये भी पढ़ें: मेदिनीनगर में भादो अमावस्या महोत्सव शुरू: बाजे-गाजे के साथ निकली निशान शोभायात्रा, भजन-जयकारों से गूंजा शहर

सोने के गहनों समेत नकदी ले गये चोर

रमेश कुमार के अनुसार, चोर घर से सोने की चार चेन, चार अंगूठी, एक मंगलसूत्र, चार जोड़ी झुमके, एक नथिया और एक मंगटीका ले गये. इसके अलावा करीब 50 हजार रुपये नकद भी चोरी कर लिये गये. चोरी गये गहनों की कुल कीमत करीब 10 लाख रुपये बतायी जा रही है.

ये भी पढ़ें: पलामू: 17 साल देश सेवा, फिर कारगिल में शहादत - 27 साल बाद पैतृक गांव तुकबेरा में लगी शहीद प्रबोध महतो की प्रतिमा

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

घटना की जानकारी मिलने के बाद आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं. इससे चोरी की घटना के समय और संदिग्धों की पहचान करने में मदद मिलने की उम्मीद है. रमेश कुमार ने मामले को लेकर शहर थाना में आवेदन दिया है. सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है.

घर में बिखरा हुआ सामान | Prabhat Khabar Network

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >