सतबरवा . गणतंत्र दिवस के अवसर पर सतबरवा व आसपास के इलाकों में शान से राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया. उत्क्रमित मध्य विद्यालय हरिजन टोला लोहरा पोखरी के अलावा कई स्कूलों के बच्चों के द्वारा प्रभात फेरी निकाली गयी . इस दौरान प्रखंड सह अंचल कार्यालय में प्रखंड प्रमुख रीमा देवी, थाना परिसर में थाना प्रभारी विश्वनाथ कुमार राणा, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में वार्डन रंजना कुमारी, सर्वोदय प्लस टू उच्च विद्यालय में प्रधानाध्यापक अविनाश चौधरी, स्तरोन्नत उच्च विद्यालय रेवारातू में विजेंद्र कुमार, पीएम श्री महात्मा गांधी प्लस टू उच्च विद्यालय सरजा में जयशंकर प्रसाद सोनी, बलवंत सिंह नामधारी मेमोरियल इंटर कालेज में प्राचार्य मन्नू देव, राजकीय मध्य विद्यालय कसियाडीह में गोविंद प्रसाद, सतबरवा पंचायत सचिवालय में मुखिया रीना साहू, बोहिता पंचायत सचिवालय में मुखिया कलावती देवी, धावाडीह पंचायत सचिवालय में मुखिया रिंकी यादव, पोंची पंचायत सचिवालय में गिरवर राम, रबदा पंचायत सचिवालय में मुखिया पुष्पा देवी, बकोरिया पंचायत सचिवालय में मुखिया ब्रह्मदेव सिंह, बारी पंचायत सचिवालय में मुखिया निरोतमा कुमारी, सरजा पंचायत सचिवालय में मुखिया अलका कुमारी, पीएलएम कार्यालय में उमेश प्रसाद, अखबार विक्रेता संतोष प्रजापति के अलावा कई संस्थानों में तिरंगा फहराया. मौके पर जिला परिषद सदस्य सुधा कुमारी, बीडीओ सह सीओ कृष्ण मुरारी तिर्की, विधायक प्रतिनिधि राणा प्रताप कुशवाहा, अजय उरांव, महेश यादव, आशीष सिन्हा, सांसद प्रतिनिधि धीरज कुमार, अनुज चंद्रवंशी सहित कई लोग मौजूद थे.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.