सोन नदी तट से जलयात्रा के साथ पांच दिवसीय शिव महायज्ञ शुरू

सोन नदी तट से जलयात्रा के साथ पांच दिवसीय शिव महायज्ञ शुरू

हैदरनगर. प्रखंड क्षेत्र के बंभडी गांव में महायज्ञ को लेकर बुधवार को कबरा स्थित सोन नदी तट से जलयात्रा निकाली गयी. क्षेत्र के बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए. वैदिक मंत्रोच्चार और हर-हर महादेव के जयकारों के बीच श्रद्धालुओं ने कलश में जल भरकर शोभायात्रा निकाली. जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में सराबोर हो उठा. सनातन परंपरा एवं धार्मिक आस्था को समर्पित पांच दिवसीय शिव प्रतिष्ठात्मक महायज्ञ का आयोजन 18 से 22 फरवरी 2026 तक भव्य रूप से किया जायेगा. मौके पर प्रखंड उप प्रमुख पप्पू कुमार पासवान, लल्लू सिंह, मोनू विश्वकर्मा, शिकेश कुमार सिंह सहित सैकड़ों श्रद्धालु शामिल थे. आयोजन समिति के अनुसार महायज्ञ के दौरान विभिन्न धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे. कार्यक्रम में अयोध्या धाम से पधार रहे जगतगुरु स्वामी वासुदेवाचार्य जी महाराज तथा यज्ञाचार्य विनय प्रभाकर शुक्ल के सान्निध्य में वैदिक अनुष्ठान संपन्न होंगे. महायज्ञ के सफल संचालन को लेकर शिवशक्ति पॉइंट क्लब के संयोजक दिनेश गुरूजी के नेतृत्व में रविन्द्र कुमार मेहता, राहुल कुमार, मनीष कुमार मेहता, नकुल कुमार, उदेश राम, मंटू साव, प्रभु राम सहित ग्रामीण एवं क्षेत्रवासी सक्रिय रूप से शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Akarsh aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >