औचक निरीक्षण में शिकायत सही पायी गयी, चेतावनी दी गयी

अंचल पदाधिकारी राकेश कुमार श्रीवास्तव ने गुरुवार को कई राजस्व उपनिरीक्षकों के निजी कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया, जिसमें गंभीर अनियमितताओं का खुलासा हुआ

पाटन. अंचल पदाधिकारी राकेश कुमार श्रीवास्तव ने गुरुवार को कई राजस्व उपनिरीक्षकों के निजी कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया, जिसमें गंभीर अनियमितताओं का खुलासा हुआ. उन्हें सूचना मिली थी कि कुछ उपनिरीक्षक निजी व्यक्तियों से सरकारी कार्य करवा रहे हैं. जांच में ग्रामीणों की शिकायतें सही पायी गयीं. दो उपनिरीक्षकों के निजी कार्यालय में तीन अनधिकृत व्यक्ति मिले, जो सरकारी रजिस्टर देख रहे थे. सीओ ने बताया कि राजस्व कर्मचारियों के पास कई महत्वपूर्ण सरकारी दस्तावेज होते हैं, जिन्हें अनधिकृत व्यक्ति द्वारा देखना या गायब करना गंभीर अपराध है. जांच में यह भी सामने आया कि एक अनधिकृत व्यक्ति लगातार कर्मचारी के साथ रहता था और रिश्वत लेकर नाम जोड़ने या हटाने का कार्य करता था. इस आरोप की पुष्टि भी हुई. आरोपी को पैसे लौटाने के लिए दो दिन का समय दिया गया और चेतावनी दी गयी कि यदि वह दोबारा अंचल कार्यालय या उपनिरीक्षक के पास पाया गया, तो उसके खिलाफ मामला दर्ज किया जायेगा. आरोपी ने भविष्य में कार्यालय न आने की बात स्वीकार की, जिसके बाद उसे छोड़ा गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vikash nath

26 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूं. रिपोर्टिंग के साथ डेस्क का काम करने भी अनुभव प्राप्त है. खेल डेस्क में भी काम करने का अनुभव है. रुरल के संस्करणों को देखता हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >