जनता का आशीर्वाद ही उनका संबल : नम्रता

जनता का आशीर्वाद ही उनका संबल : नम्रता

मेदिनीनगर. कांग्रेस समर्थित मेयर पद की पूर्व प्रत्याशी नम्रता त्रिपाठी ने लोकतंत्र के इस महापर्व में जनता से मिले आशीर्वाद को अपना संबल बताया. उन्होंने कहा कि चुनाव में हार या जीत लगा रहता है. यह एक सिक्के के दो पहलू है. लेकिन जनता ने उन्हें आशीर्वाद देकर उनका हौसला व ताकत बढा दी है. चुनाव में जनता की सक्रिय भागीदारी व सहयोग से उनका आत्मबल व विश्वास बढ़ा है. जनमुद्दों को लेकर वह हमेशा मुखर रहेंगी. जनता की सेवा करना ही उनका का उदेश्य है. वह समर्पण भाव के साथ जनता की सेवा में सक्रिय रहेंगी और उनकी आवाज बनकर जन समस्याओं के समाधान के प्रति मुखर रहेंगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Akarsh Aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >