पिटाई के चार माह बाद आरोपी गिरफ्तार, पांच फरार

थाना क्षेत्र के सेवती के दलित युवक रोहित कुमार के साथ मारपीट करने के आरोपी सोनालू प्रसाद को गिरफ्तार किया है.

तरहसी. थाना क्षेत्र के सेवती के दलित युवक रोहित कुमार के साथ मारपीट करने के आरोपी सोनालू प्रसाद को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि करीब चार माह पहले अरका प्रज्ञा केंद्र के पास अपने छह साथियों के साथ बम फोड़ने के दौरान रोहित के साथ मारपीट की गयी थी. गुप्त सूचना पर रोहित कुमार को उसके घर से गिरफ्तार किया गया. थाना प्रभारी आनंद राम ने बताया कि इस वर्ष 17 मार्च की रात अरका प्रज्ञा केंद्र के पास कुछ युवक बम पटाखा फोड़ रहे थे. रोहित अपने साथी के साथ तरहसी से घर आ रहा था. उसने सड़क से गुजरने देने का आग्रह किया, तो सभी ने उसे घेर लिया और जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए वाहन से खींचकर पिटाई शुरू कर दी. इस संबंध में रोहित के बयान पर शुभम कुमार, सुजीत प्रसाद, प्रभात कुमार, सोनालू प्रसाद, सुजीत प्रसाद एवं नीतेश कुमार को आरोपी बनाया गया है. सभी अरका के रहने वाले हैं. सभी फरार चल रहे थे. एक ही गिरफ्तारी के बाद अभी भी पांच आरोपी फरार हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anuj singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >