पलामू : टेंपो और बाइक की आमने-सामने टक्कर में 19 वर्षीय युवक की मौत

नौडीहा बाजार के रबदा गांव के पास टेंपो और मोटरसाइकिल की टक्कर में 19 वर्षीय विजय कुमार की मौत हो गई। पुलिस ने टेंपो और चालक को हिरासत में ले लिया है।

मेदिनीनगर. नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र के रबदा गांव के पास सोमवार देर शाम टेंपो और मोटरसाइकिल की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गयी. हादसे में बाइक सवार 19 वर्षीय विजय कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय लोगों की मदद से उसे तत्काल छतरपुर उप स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया.

बाजार जाने के लिए निकला था

जानकारी के अनुसार, मनोज कुमार अपने घर से बाजार जाने के लिए मोटरसाइकिल से निकला था. इसी दौरान रबदा के समीप सामने से आ रहे तेज रफ्तार टेंपो से उसकी बाइक की सीधी टक्कर हो गयी. टक्कर के बाद वह सड़क पर गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया.

एमएमसीएच पहुंचने से पहले ही हो गयी मौत

प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए सोमवार रात करीब 10 बजे एमएमसीएच रेफर कर दिया. परिजन उसे लेकर मेदिनीनगर जा रहे थे, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में उसकी मौत हो गयी. घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया.

नौडीहा बाजार पुलिस ने बताया कि घटना सोमवार की है. पुलिस ने मौके से टेंपो और उसके चालक को पकड़ लिया है. मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >