ममता भुइयां के नामांकन में शामिल होंगे तेजस्वी

नामांकन से पूर्व हाउसिंग कॉलोनी में होगी सभा

मेदिनीनगर.

पलामू संसदीय क्षेत्र से इंडिया गठबंधन की प्रत्याशी ममता भुइयां 24 अप्रैल को नामांकन दाखिल करेंगी. राजद जिलाध्यक्ष मोहन विश्वकर्मा ने बताया कि नामांकन से पूर्व हाउसिंग कॉलोनी मैदान में सभा होगी. इसके बाद रैली की शक्ल में गठबंधन के नेता-कार्यकर्ता कचहरी परिसर पहुंचेंगे और ममता भुइयां नामांकन दाखिल करेंगी. नामांकन में राजद के कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव के अलावा पूर्व मंत्री श्याम रजक, झारखंड के श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता, राष्ट्रीय महासचिव भोला यादव, भाई बीरेंद्र, प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह यादव, प्रधान महासचिव संजय प्रसाद यादव के अलावा महागठबंधन के कार्यकर्ता शामिल होंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >