बाइक दुर्घटना में किशोर की मौत

साइड लेने के दौरान बाइक अनियंत्रित होकर पलटी

मोहम्मदगंज.

थाना क्षेत्र के हरिजन टोला के 16 वर्षीय राकेश कुमार की बाइक दुर्घटना में मौत हो गयी. घटना शनिवार की शाम करीब चार बजे की है. घायल राकेश को परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हुसैनाबाद ले गये. जहां चिकित्सकों ने उपचार के बाद उसे रेफर कर दिया. इसके बाद परिजन उसे गढ़वा के सरकारी अस्पताल में ले गये. जहां उसकी मौत हो गयी. परिजनों ने बताया कि बाइक पर दो लोग सवार थे. भीमचुल्हा के भोला मोड़ के पास वाहन से साइड लेने के दौरान बाइक अनियंत्रित होकर पलट गयी. हेलमेट नहीं होने के कारण राकेश के सिर में गंभीर चोट आयी थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >