विश्रामपुर. आरापुर महुगाईं स्थित विवेकानंद पब्लिक स्कूलों में सोमवार को स्वामी विवेकानंद की जयंती मनायी गयी.इस अवसर पर स्कूल प्रबंधन ने कई कार्यक्रम का आयोजन किया.कार्यक्रम की शुरुआत स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण कर की गयी. मौके पर स्कूल के निदेशक ऋतुराज मिश्रा ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी की ओजस्वी वाणी और विचारों ने भारत की समृद्ध सनातन संस्कृति को विश्वपटल पर गौरव के साथ स्थापित किया.उनकी प्रेरणा विश्व भर के युवाओं को सदैव जागृत करती रहेगी.प्राचार्य तृप्ति मिश्रा ने भी स्वामी विवेकानंद के जीवन पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला.इस दौरान स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया.मौके पर शिक्षिका अदिति कुमारी, अपर्णा कुमारी,प्रमोद सिंह, पूजा कुमारी, सृष्टि कुमारी, मंजीत दीक्षित, पार्वती देवी, सीता देवी सहित कई लोग मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
