सूरत में डेंगू से मजदूर की मौत, विधायक के प्रयास से गांव पहुंचा शव

सूरत में काम करने गए नीलांबर-पीतांबरपुर के मजदूर की डेंगू से मौत हो गई। परिजनों ने ठेकेदार पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मुआवजे की मांग की है।

नीलांबर-पीतांबरपुर, पलामू: प्रखंड के ढेला गांव निवासी मजदूर सतीश कुमार राम उर्फ पप्पू राम (35) की सूरत में डेंगू की चपेट में आने से मौत हो गयी. रविवार की शाम पांकी विधायक डॉ शशिभूषण मेहता के प्रयास से शव सूरत से पैतृक गांव लाया गया. शव पहुंचते ही पत्नी और बच्चों की चीख-पुकार से गांव गमगीन हो गया. बाद में श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार किया गया.

बताया गया कि गांव का ठेकेदार रविंद्र राम उर्फ कल्लू मजदूरों को सूरत की एएनएमएनएस इंडिया कंपनी में काम दिलाने ले जाता था. सतीश भी उसके माध्यम से सूरत गया था. परिजनों का आरोप है कि बीमारी के दौरान इलाज के लिए आर्थिक मदद मांगी गयी, लेकिन सहायता नहीं मिली और छुट्टी भी नहीं दी गयी.

सूरत से लौटते समय रास्ते में सतीश की मौत की सूचना मिली. आरोप है कि ठेकेदार रेणुकूट स्टेशन से फरार हो गया. परिजनों ने प्राथमिकी दर्ज करने और मुआवजा देने की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By चंद्रशेखर सिंह

चंद्रशेखर सिंह प्रभात खबर से जुड़े वरिष्ठ पत्रकार हैं और पिछले करीब 30 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने लंबे समय से पत्रकारिता करियर में क्राइम, सामाजिक मुद्दों और राजनीति से जुड़े विषयों पर व्यापक रूप से काम किया है. मेदिनीनगर (पलामू) में जमीनी स्तर की पत्रकारिता में इनकी खास पकड़ रही है. समाज से जुड़े महत्वपूर्ण और अनदेखे मुद्दों को सामने लाने, आम लोगों की समस्याओं को आवाज देने और सामाजिक सरोकार से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाने के लिए वह जाने जाते हैं. अपराध और राजनीति से जुड़े मामलों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ उन्होंने सामाजिक बदलाव और जनहित के मुद्दों पर भी लगातार काम किया है. क्राइम रिपोर्टिंग, सामाजिक सरोकार और राजनीतिक पत्रकारिता उनके प्रमुख कार्यक्षेत्र रहे हैं. तीन दशकों के अनुभव के दौरान उन्होंने बदलते मीडिया परिदृश्य और पत्रकारिता के तौर-तरीकों को करीब से देखा और समझा है. उनकी पत्रकारिता में जमीनी अनुभव, सामाजिक मुद्दों की समझ और तथ्यपरक रिपोर्टिंग को विशेष महत्व मिलता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >