हर हाल में अवैध उत्खनन कार्य की गतिविधियों पर लगायें रोक : डीसी

जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की बैठक संपन्न

जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की बैठक संपन्न

प्रतिनिधि : मेदिनीनगर

समाहरणालय के सभागार में गुरुवार को जिलास्तरीय खनन टास्क फोर्स की बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता पलामू डीसी समीरा एस ने की. अवैध उत्खनन कार्य की गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए जिले के सभी अंचलों में गठित खनन टास्क फोर्स के कार्यों की समीक्षा की गयी. बैठक में शामिल सभी पदाधिकारियों को डीसी ने साफ तौर पर कहा कि हर हाल में जिले में अवैध उत्खनन कार्य की गतिविधियों पर रोक लगाने की आवश्यकता है. कई जगहों से उन्हें अवैध उत्खनन कार्य की शिकायत मिलती है. खनन टास्क फोर्स में शामिल विभाग के पदाधिकारी इस मामले को गंभीरता से लेकर आवश्यक कार्रवाई करें. डीसी ने कहा कि अवैध उत्खनन कार्य की गतिविधियों को रोकने के लिए सभी अंचलाधिकारी, थाना प्रभारी व वन विभाग के पदाधिकारी आपसी समन्वय बनाकर छापामारी अभियान चलायें. खनन टास्क फोर्स में शामिल पदाधिकारियों को अपने क्षेत्र में गहन निगरानी करनी होगी,ताकि अवैध उत्खनन कार्य की गतिविधियों को रोका जा सके. उन्होंने कहा कि अपने क्षेत्र में निरंतर छापामारी अभियान चलायें और दोषियों के खिलाफ विधिसम्मत कड़ी कार्रवाई करें.

25 वाहनों को जब्त किया गया, 17 लाख नौ हज़ार जुर्माना

डीसी ने पिछली बैठक में दिये गये निर्देशों के अनुपालन की बिंदुवार जानकारी ली. डीएमओ सुनील कुमार ने जिले में टास्क फोर्स के द्वारा अवैध उत्खनन के खिलाफ की गयी कार्रवाई का प्रतिवेदन उपलब्ध कराया. डीसी को बताया कि दिसंबर माह से लेकर अब तक खनन विभाग के स्तर से अवैध परिवहन व खनन कार्य के खिलाफ कार्रवाई की गयी. इस दौरान 25 वाहनों को जब्त किया गया है. साथ ही 17 लाख नौ हज़ार जुर्माना के रूप में वसूल किया गया. इस कार्य में संलिप्त दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी. परिवहन विभाग के द्वारा 62 वाहनों को जब्त कर 11 लाख 69 हज़ार जुर्माना वसूला गया. दिसंबर माह में वन प्रमंडल पदाधिकारी के द्वारा तीन वाद दायर किया गया है. इसके अलावे जिले के अन्य अंचलों के द्वारा भी अवैध उत्खन्न कार्य की गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई की गयी है. इस क्रम में 38 वाहन ज़ब्त किये गये.डीएमओ ने बताया कि सदर एसडीओ के द्वारा पड़वा अंचल क्षेत्र से सर्वाधिक 10 वाहन ज़ब्त किया गया.मौके पर पलामू एसपी रीष्मा रमेशन, वन प्रमंडल पदाधिकारी सत्यम कुमार, सदर एसडीओ सुलोचना मीना,अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों के अलावा सदर सीओ जागो महतो, सतबरवा सीओ कृष्ण मुरारी तिर्की सहित अन्य अंचल के सीओ व थाना प्रभारी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >