मेदिनीनगर में चोरी का फोर व्हीलर व बकरा के साथ अपराधी गिरफ्तार

मेदिनीनगर पुलिस ने रेलवे स्टेशन के पास से चोरी की अल्टो कार और बकरा के साथ एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया है. आरोपी पर पहले से 12 आपराधिक मामले दर्ज हैं.

मेदिनीनगर: शहर थाना क्षेत्र के रेलवे स्टेशन के पास से पुलिस ने चोरी किये गये फोर व्हीलर अल्टो कार को बरामद कर लिया है. अल्टो कार जेएच 01 जे 1841 कार को लोहरदगा से चोरी की गयी थी. इस मामले में पुलिस ने छतरपुर के रहने वाले रंजीत जयसवाल को गिरफ्तार कर लिया है.

शहर थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि रेलवे स्टेशन के पास एक व्यक्ति चोरी किया गया कार लेकर घूम रहा है. इसके बाद कार के साथ युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है. गिरफ्तारी के दौरान कार के डिक्की से एक चोरी किया गया बकरा भी बरामद किया गया है. पूछताछ में उसने पुलिस को बताया कि वह बकरा छतरपुर से चोरी किया गया था.

बताया कि यह कार लोहरदगा के संजय कुमार साहू का है. संजय कुमार के द्वारा छह अगस्त को इस मामले में लोहरदगा में प्राथमिकी दर्ज कराया गया था. बताया गया था कि घर के बाहर खड़ी कार को अज्ञात चोरों ने पांच अगस्त की रात 11.20 मिनट पर चोरी कर ली गयी थी. रंजीत जयसवाल का पूर्व से भी आपराधिक इतिहास रहा है. इसके ऊपर डकैती, आर्म्स एक्ट व चोरी के करीब 12 मामले दर्ज हैं.

ये भी पढ़ें: मेदिनीनगर में 27 अगस्त को ‘विकसित भारत युवा कनेक्ट’ का आयोजन, PM मोदी करेंगे युवाओं से वर्चुअल संवाद


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >