भूमि विवाद में चले लाठी-डंडे, पांच घायल

घायलों मे दो महिलाएं भी शामिल, सभी का चल रहा है इलाज

तरहसी. थाना क्षेत्र के देलहा गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई. लाठी-डंडे भी चले. जिसमें दो महिला और तीन पुरुष घायल हो गये. घायलों में चनारिक महतो, संतोष कुमार, राज रोशन कुमार, भगवती देवी एवं ज्ञानती देवी का नाम शामिल है. सभी घायलों को स्वास्थ्य केंद्र तरहसी में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए मेदिनीनगर रेफर किया गया है. इस संदर्भ में चनारिक महतो ने बताया कि गोतिया से जमीन का पुराना विवाद चल रहा है. उन्हें आवास मिला है, जिसे बनाने के लिए 15 दिन पूर्व नींव की खुदाई की थी. उसका भी मामला तरहसी थाना में चल रहा है. सोमवार की सुबह भैंस को पानी पिला रहा था, उसी दौरान रमेश महतो, सामू महतो, रामपति महतो, बसंत महतो एवं वशिष्ठ महतो आवास निर्माण के लिए खोदी गयी नींव में मिट्टी भरने लगे. यह देखकर जब वहां गया, तो उक्त लोगों ने लाठी से हमला कर दिया. यह देखकर जब परिजन आये, तो उन्हें भी लाठी-डंडे से मारा. जिससे जिसमे सभी का सिर फट गया है. इस संबंध में तरहसी थाना में मामला दर्ज कराया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >