राजकीय आदिवासी विकास महाकुंभ मेला 12 को, तैयारी में जुटा प्रशासन

11 एवं 12 फरवरी को दुबियाखांड़ में आयोजित राजकीय आदिवासी विकास महाकुंभ मेला के सफल आयोजन को लेकर विचार-विमर्श किया गया.

मेदिनीनगर. समाहरणालय के सभागार में सोमवार को डीसी शशि रंजन की अध्यक्षता में बैठक हुई. 11 एवं 12 फरवरी को दुबियाखांड़ में आयोजित राजकीय आदिवासी विकास महाकुंभ मेला के सफल आयोजन को लेकर विचार-विमर्श किया गया. डीसी श्री रंजन ने विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों के साथ कई बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की. मेला स्थल की साफ-सफाई करने की जिम्मेवारी नगर आयुक्त को दिया गया. इस दौरान रंग-रोगन व सुंदरी करण पर भी चर्चा हुई. यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने पर जोर दिया गया. बताया गया कि राजकीय आदिवासी विकास महाकुंभ मेला में पलामू प्रमंडल के शहरी एवं ग्रामीण इलाकों से काफी संख्या में भाग लेते हैं. भीड़ को सही तरीके से नियंत्रित करने के लिए एसडीपीओ व सदर सीओ को कार्य योजना तैयार करने का निर्देश दिया गया. मेला समिति के प्रतिनिधियों को भी जरूरत के मुताबिक अपने स्तर से वोलंटियर नियुक्त करने का निर्देश मिला. कार्यकर्ताओं की पहचान के लिए परिचय पत्र जारी करने को कहा गया है. बैठक में डीसी शशि रंजन ने कहा कि मेला में विभिन्न विभागों के द्वारा स्टॉल लगाया जायेगा और सरकार की योजनाओं की जानकारी लोगों को दी जायेगी. सरकार की संचालित योजनाओं के प्रचार प्रसार के साथ-साथ लाभुकों को कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किया जायेगा. डीसी श्री रंजन ने लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण करने का निर्देश दिया है. स्वास्थ्य विभाग के द्वारा चिकित्सा शिविर लगाया जायेगा. मौके पर नगर आयुक्त मोहम्मद जावेद हुसैन, डीएफओ, एसडीओ सुलोचना मीणा, सहायक पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह, सिविल सर्जन डा अनिल कुमार, डीडब्ल्यूओ सेवा राम साहू, सदर सीओ अमरदीप सिंह बलहोत्रा, मेला आयोजन समिति के अध्यक्ष अर्जुन सिंह सहित कई लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >