सतबरवा से रमेश राम की रिपोर्ट
सतबरवा.सतबरवा प्रखंड क्षेत्र के मुरमा मलय डैम के मैदान में आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला पोंची के तुफान फुटबॉल क्लब और दुलसुलमा फुटबॉल टीम के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में पेनाल्टी किक के माध्यम से तुफान फुटबॉल क्लब ने दुलसुलमा फुटबॉल टीम को हराकर खिताब पर कब्जा जमाया.
मुकाबले के बाद कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डाल्टनगंज विधायक आलोक चौरसिया ने विजेता एवं उपविजेता टीम को पुरस्कार राशि एवं कप देकर सम्मानित किया. विधायक आलोक चौरसिया ने कहा कि खेल हमेशा आपसी भाईचारे और सद्भाव को बढ़ावा देता है. खिलाड़ियों को खेल के दौरान हमेशा खेल भावना के साथ प्रदर्शन करना चाहिए. उन्होंने कहा कि शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए खेल जरूरी है.
वर्तमान समय में खेल के क्षेत्र में भी युवा अपना करियर संवार सकते हैं.कार्यक्रम में मुखिया ब्रह्मदेव सिंह, अमलेश चौरसिया, मंडल अध्यक्ष संदीप कुमार, विधायक प्रतिनिधि राणा प्रताप कुशवाहा, सांसद प्रतिनिधि अनुज चंद्रवंशी, संजय यादव, रवि प्रसाद, पप्पू सिंह, ज्वाला चौरसिया, सिकंदर भुइयां, बलदेव मेहता, गुलाब भुइयां, सुरेंद्र प्रसाद, मनोज सिंह, रविंद्र सिंह, गुड्डू सिंह, मुकेश कुमार, अरविंद सिंह समेत कई लोग मौजूद थे.
