हुसैनाबाद. थाना क्षेत्र के देवरी कला गांव के 56 वर्षीय जहीर खान सोमवार की शाम सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप घायल हो गये थे .उनका इलाज छत्तीसगढ़ के एक निजी अस्पताल में चल रहा था. जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी.मंगलवार को उनका शव पठान टोली मोहल्ला स्थित आवास पर लाया गया.शव पहुंचते ही उनके रिश्तेदारों और शुभचिंतकों की अंतिम दर्शन के लिए भीड़ उमड़ पड़ी. बताया गया कि उनके जनाजे की नमाज बुधवार को सुबह नौ बजे शहर के ईदगाह परिसर स्थित कब्रिस्तान में सुपुर्द ए खाक किया जायेगा. उनके निधन पर विधायक संजय कुमार सिंह यादव, जेएमएम के वरिष्ठ नेता एजाज हुसैन उर्फ छेदी खान, बसपा के पूर्व प्रत्याशी शेर अली, भाजपा के वरिष्ठ नेता रवींद्र कुमार सिंह उर्फ बब्लू सिंह, प्रभात कुमार सिंह, अशोक सिंह, प्रतिष्ठित व्यवसायी प्रकाश अग्रवाल, सैयद ज़क्की रिज़वी, ौनेहाल असगर, निवर्तमान अध्यक्ष शशि कुमार, निवर्तमान उपाध्यक्ष गयासुद्दीन सिद्दीकी, पूर्व नगर अध्यक्ष रामेश्वर राम, उषा देवी,मन्नू पांडेय, आलमगीर आलम, मुखिया देवरी कला मनोज भारती, पूर्व मुखिया रामाशंकर चौधरी. इमब्रहिम सेठ, आरजू खान, सैयद मिशम रिज़वी, अजय भारती. मो मजहर, तनवीर अहमद प्रगतिशील पत्रकार मंच के सदस्यों समेत कई लोगों ने गहरा शोक व्यक्त किया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.