Palamu News: 19 अक्टूबर तक जन समाधान दिवस स्थगित, SIR कार्य को प्राथमिकता, शनिवार को नहीं लगेंगे शिविर

पलामू में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य के कारण सभी प्रखंडों में 19 अक्टूबर तक जन समाधान दिवस को स्थगित कर दिया गया है। पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें।

मेदिनीनगर,पलामू: पलामू के उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने जिले के सभी प्रखंडों और अंचलों में आयोजित होने वाले जन समाधान दिवस को फिलहाल स्थगित कर दिया है. उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश के आलोक में जिले में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम चल रहा है. इस कार्य में जिले के सभी एसडीओ के साथ बीडीओ, अंचलाधिकारी और कर्मचारी सक्रिय रूप से जुटे हैं.

डीसी ने कहा कि एसआईआर का कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूरा करना है. ऐसे में इसे विशेष प्राथमिकता देना आवश्यक है. इसी को देखते हुए आमजनों की समस्याओं के स्थानीय स्तर पर त्वरित समाधान के लिए प्रत्येक शनिवार को प्रखंड सह अंचल कार्यालयों में आयोजित होने वाले जन समाधान दिवस को फिलहाल स्थगित किया गया है. जिले के सभी प्रखंडों और अंचलों में 19 अक्टूबर तक जन समाधान दिवस का आयोजन नहीं होगा.

यह भी पढ़ें : Palamu News: सावन पूर्णिमा पर मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, पूजा-अनुष्ठान और अखंड संकीर्तन से भक्तिमय हुआ माहौल

दावा-आपत्ति की सुनवाई में जुटे अधिकारी

वर्तमान में जिले में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्य संचालित है. इसके तहत निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दावा एवं आपत्ति से संबंधित मामलों की सुनवाई के साथ नोटिस से जुड़ी कार्रवाई की जा रही है. इस महत्वपूर्ण कार्य में बीडीओ, अंचलाधिकारी सहित अन्य पदाधिकारी और कर्मचारी व्यस्त हैं.

डीसी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने जिलेवासियों से अपील की है कि जन समाधान दिवस स्थगित रहने की अवधि में शनिवार को अपनी समस्याएं लेकर प्रखंड सह अंचल कार्यालय नहीं पहुंचें. उन्होंने कहा कि एसआईआर का कार्य पूरा होने के बाद पूर्व की तरह प्रत्येक शनिवार को सभी प्रखंडों और अंचलों में जन समाधान दिवस का आयोजन सुचारू रूप से किया जायेगा.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >