गड्ढे में तब्दील हुआ सिलदाग कतराहा पथ

पलामू के सिलदाग-कतराहा मार्ग की स्थिति बेहद जर्जर है। बड़े गड्ढों के कारण ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी हो रही है। प्रशासन से मरम्मत की मांग की गई है।

निखिल सिन्हा की रिपोर्ट

पलामू जिले के छतरपुर सिलदाग फोरलेन से कतराहा होते हुये केरकी, बाघमवना को जोड़ने वाली सड़क जर्जर स्थिति में है. इस सड़क से रोजाना सैकड़ो बड़ी छोटी गाड़ियों का आवागमन रहता है. सड़क खराब होने के कारण इससे गुजरने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है. करीब पांच गांव को प्रखंड मुख्यालय से जोड़ने वाली यह एक प्रमुख सड़क है. ग्रामीण गौतम कुमार ने बताया कि नेशनल हाईवे 98 से केरकी, बघमनवा को जोड़ने वाली प्रमुख सड़क है. सड़क की स्थिति काफी दयनीय है. बारिश के दिनों में नारकीय स्थिति हो जाती है. अन्य दिनों में सड़क पर नाली बहाने से फिसलन बना रहता है. जिससे बाइक सवार अक्सर दुर्घटनाग्रस्त होते रहते हैं. सड़क निर्माण को लेकर मौखिक तौर पर कई बार सूचना दिया गया लेकिन आज तक सड़क का निर्माण नहीं हो सका. ग्रामीण सरिता देवी ने बताया कि सड़क पर बने बड़े-बड़े गड्ढे अक्सर खतरनाक साबित होते रहते हैं. आपातकालीन स्थिति में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है. करीब 10 वर्ष पूर्व पक्के सड़क का निर्माण किया गया था. जिसकी दुर्दशा आज देखने लायक है. नेशनल हाईवे 98 से 3 किलोमीटर तक सड़क की स्थिति काफी खराब है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >