पलामू : शशि रंजन विश्रामपुर व धुमा किस्को बने पांडू के थाना प्रभारी

पलामू में कई थाना प्रभारी को बदला गया है. इसके अलावा पुलिस अवर निरीक्षक की पदस्थापना की गयी है. इस संबंध में पुलिस अधीक्षक चंदन सिन्हा द्वारा अधिसूचना जारी की गयी है़.

पलामू में कई थाना प्रभारी को बदला गया है. इसके अलावा पुलिस अवर निरीक्षक की पदस्थापना की गयी है. इस संबंध में पुलिस अधीक्षक चंदन सिन्हा द्वारा अधिसूचना जारी की गयी है़. इसमें शशि रंजन को चैनपुर थाना से विश्रामपुर थाना प्रभारी, विश्रामपुर थाना प्रभारी धुमा किस्को को पांडू थाना प्रभारी,

शहर थाना में पदस्थापित महिला पुलिस अवर निरीक्षक सुरबाला भृंगराज को हुसैनाबाद महिला थाना प्रभारी व बाल संरक्षण थाना प्रभारी, हुसैनाबाद की महिला थाना प्रभारी फिरदोस नाज को शहर थाना की महिला थाना प्रभारी,

शहर की महिला थाना प्रभारी सुनीला लिंडा को शहर थाना का कनीय अवर निरीक्षक, पांडू थाना प्रभारी जीमी हांसदा को पुलिस केंद्र,पुलिस अवर निरीक्षक मृत्युंजय तिवारी को चैनपुर थाना व अवधकिशोर पांडेय को पांकी थाना में पदस्थापित किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >