प्रतिनिधि, मेदिनीनगर नगर निगम क्षेत्र के शाहपुर कोयल पुल की सफाई नहीं होने से पुल के दोनों किनारों पर मिट्टी व बालू जमा हो गया है. इस कारण पुल से पानी का निकास द्वार बंद हो गया है. यही वजह है कि हल्की बारिश होने पर भी कोयल पुल पर पानी का जमाव हो जाता है. इससे राहगीरों व दोपहिया वाहन चालकों को आवागमन में काफी परेशानी होती है. पानी का जमाव होने से पुल क्षतिग्रस्त हो रहा है. इसके प्रति न तो जनप्रतिनिधि, अधिकारी का ध्यान नही है. यातायात के दृष्टिकोण से यह पुल काफी महत्वपूर्ण है.इसी पुल से होकर छतीसगढ़, उत्तर प्रदेश से छोटे- बडे़ वाहनों का आवागमन होता है. मोबाइल टेलीकॉम का केबल पुल पर पसरा हुआ है. इससे आवागमन में काफी परेशानी हो रही है. इधर रेड़मा व जेलहाता रेलवे ओवरब्रिज पर भी यही स्थिति बनी हुयी है.रेड़मा चौक से शहीद चौक होते हुए आंबेडकर पार्क तक लगाये गये डिवाइडर के समीप मिट्टी, बालू जमा है. लोगों का कहना है कि कई माह से सफाई नही करायी गयी है. निगम प्रशासन साफ- सफाई कराने के प्रति उदासीन है. लोगों की शिकायत है कि निगम चुनाव के बाद उम्मीद जगी थी कि सफाई व्यवस्था में सुधार होगा. लेकिन स्थिति बदतर हो गयी है.
शाहपुर कोयल नदी पुल पर जमा है मिट्टी, निकास द्वार बंद
शाहपुर कोयल नदी पुल पर जमा है मिट्टी, निकास द्वार बंद
