शाहजहां व शारदा बनी मास्टर जल सहिया

शाहजहां व शारदा बनी मास्टर जल सहिया

मोहम्मदगंज. पलामू पेयजल व स्वच्छता विभाग ने तीन दिवसीय विशेष प्रशिक्षण के बाद दिया गया. मोहम्मदगंज प्रखंड के आठ पंचायतों के लिए अधौरा की जलसहिया शारदा देवी व बलडिहरी की जल सहिया को मास्टर जलसहिया का सर्टिफिकेट प्रदान किया है. जल सहिया ने बताया कि प्रखंड के रामबांध, गोड़ाडीह, लटपौरी, कादल कुर्मी पंचायत के लिए शाहजहां व शारदा देवी को पंसा, मोहम्मदगंज, भजनिया व कोल्हुवा – सोनबरसा पंचायत का मास्टर जल सहिया बनी. बताया की स्वच्छता अभियान का विभाग द्वारा जुड़े कार्यक्रमों को सफल बनाने की जम्मेवारी बखूबी निभायेंगे. प्रखंड के कुल आठों पंचायतों में अभियान का विस्तार कर प्रखंड को स्वच्छ बनाने में उनकी अग्रणी भूमिका होगी. ग्रामीणों ने दोनों को मास्टर जलसहिया जाने पर उन्हें बधाई दिया है. प्रखंड के कई जलसहिया के बीच उनका चयन बेहतर कार्य के लिए किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >