जीवन के लिए संस्कारयुक्त शिक्षा जरूरी : डीएसइ

लिलिपुट स्कूल में लौरेल्स कार्यक्रम का आयोजन

लिलिपुट स्कूल में लौरेल्स कार्यक्रम का आयोजन प्रतिनिधि,मेदिनीनगर शहर के नावाटोली स्थित लिलिपुट प्ले स्कूल में लॉरेल्स कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया. मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधीक्षक संदीप कुमार ने कार्यक्रम की सराहना की. उन्होंने कहा कि जीवन के संपूर्ण विकास के लिए संस्कारयुक्त शिक्षा जरूरी है. बदलते परिवेश में जीवन को बेहतर बनाने के लिए शिक्षा आवश्यक है. शिक्षा के माध्यम से ही समाज में सकारात्मक बदलाव संभव है. बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए समुचित और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना समय की मांग है. उन्होंने कहा कि शिक्षक बच्चों का भविष्य गढ़ने का कार्य करते हैं. इसलिए शिक्षकों को अपनी सामाजिक जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ करना चाहिए. विद्यालय के निदेशक व प्राचार्य ने मुख्य अतिथि सहित अन्य अतिथियों को पौधा भेंटकर व शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया. इस अवसर पर बच्चों ने आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया. शैक्षणिक वर्ष में पढ़ाई, अनुशासन, खेलकूद व कला के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 200 छात्र-छात्राओं को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. विद्यालय की प्राचार्या रेणु गोयल ने बताया कि विद्यालय में प्री-नर्सरी से कक्षा पांच तक की पढ़ाई संचालित की जायेगी. अभिभावकों के सहयोग से विद्यालय बच्चों को बेहतर शिक्षा देने की दिशा में निरंतर अग्रसर है. मौके पर विद्यालय के निदेशक राजीव गोयल, अनुज सिंह, लक्ष्मी कुमारी, मन्नत सिंह बग्गा सहित कई शिक्षक व अभिभावक उपस्थित थे. कार्यक्रम का संचालन फलक आफरीन ने किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Akarsh Aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >