नाली का पानी बहने से सड़क व पुलिया जर्जर

नाली का पानी बहने से सड़क व पुलिया जर्जर

नौडीहा बाजार. प्रखंड के नावाटांड पंचयात स्थित नौडीहा बाजार साव टोला में कई घरों के गंदा पानी के बहाव होने से नौडीहा बाजार-मड़वा-छतरपुर मुख्य मार्ग जर्जर हो गया. यह सड़क नौडीहा बाजार से मडवा होते हुए छतरपुर जाती है. जिससे सोरहर मोरह नदी पर बने पुल के बीचों बड़ा गड्ढे बन गया है. इससे वाहन चालक व आमलोगों को परेशानी हो रही है.मालूम हो कि सोरह मोरह नदी के पुल के पास तीखा मोड़ होने के कारण कभी भी बड़ी घटना घट सकती है और वाहन चालकों व पैदल चलने वाले राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. आसपास में रह रहे ग्रामीणों व दुकानदारों ने बताया कि गंदे नाली के पानी से दुर्गंध भी निकल रहा है, जिससे आसपास के दुकानदार व आंगनबाड़ी केंद्र में पढ़ रहे बच्चे को इसकी इसकी सामना करना पड़ रहा है और बताया आंगनबाड़ी भवन के पास सड़के नीचे कलभर्ट देकर मात्र सौ फीट नाली का निर्माण होने से सोरहर मोरहर नदी में पानी गिरेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Akarsh aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >