Road Accident: पलामू में शादी की खुशियां मातम में बदली, सड़क हादसे में दूल्हे के रिश्तेदार समेत 4 की मौत

Road Accident: पलामू में सड़क हादसे के कारण चार लोगों की मौत हो गयी है. जबकि 3 लोग घायल हैं. सभी लोग बिहार से पलामू एक शादी समारोह में आए थे.

Road Accident: सैकत चटर्जी, पलामू : पलामू में सड़क हादसा में 4 लोगों की मौत के कारण एक परिवार की शादी की खुशियां मातम में बदल गयी. इस घटना में तीन के घायल होने की भी सूचना है. घटना बुधवार देर रात उरूर गांव की है. मृतकों की पहचान जावेद अंसारी, यासीन अंसारी, मुस्तकिम अंसारी के रूप में हुई है. वहीं, एक अन्य की पहचान अब तक नहीं हो पायी है. सभी की उम्र 50 से 55 साल के बीच बतायी जाती है. जानकारी के मुताबिक सभी दूल्हे के रिश्तेदार थे.

बिहार के गया से बरात जा रहे थे सभी लोग

बताया जाता है कि बारातियों को लेकर एक स्कॉर्पियो कार बिहार के गया जिले से पलामू के लेस्लीगंज जा रही थी. इस दौरान कार अनियंत्रित होकर पलट गयी. जिससे कार में सवार चार लोगों की मौत हो गयी. जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गया. मिली सूचना के मुताबिक कार की रफ्तार बेहद तेज थी. जिस कारण चालक अपना नियंत्रण खो बैठा.

Also Read: Jharkhand Assembly Election 2024: पलामू में मतदाता जागरुकता को लेकर अनोखा अभियान, नुक्कड़ नाटक, पेंटिंग के जरिये लोगों से वोटिंग की अपील

मरने वालों में दो लोग एक ही गांव से

जानकारी के मुताबिक सभी मृतक दूल्हे के रिश्तेदार थे. इसमें दो लोग एक ही गांव बिहार के ‘गोगदा गांव’ के रहने वाले थे. घटना के बाद सभी घायलों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया. जहां उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. दुर्घटना की जानकारी मिलने के बाद बराती और सराती दोनों पक्षों के लोग घटनास्थल पर पहुंचे. वहीं, पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

Also Read: Palamu News: प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या, लड़की के घर से खून लगा तकिया बरामद

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >