रामनवमी के दिन पलामू में बड़ा हादसा, तीन की मौत, एक की हालत गंभीर

पलामू के मेदनीनगर में बड़ा हादसा हो गया है. जिसमें तीन लोगों की मौत हो गयी है जबकि 1 की हालत गंभीर है. पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है.

पलामू : रामनवमी के दिन पलामू में बड़ा हादसा हो गया है. मेदिनीनगर-पांकी रोड में एक ऑटो दुर्घटनाग्रस्त हो गयी है. जिसमें तीन लोगों की मौत की सूचना है. जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बारे में कहा जाता है कि सभी एक ही ऑटो पर सवार थे. लेकिन सामने से तेज गति से दूसरा वाहन आ रही थी, जिससे बचाने के क्रम में चालक ने अपना संतुलन खो दिया जिस वजह से दुर्घटना घटी है.

Also Read: PHOTOS : पलामू में हर्षोल्लास के साथ निकला रामनवमी का जुलूस, प्रचंड गर्मी भी नहीं कम कर सकी भक्तों का उत्साह

कैसे हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक मेदिनीनगर-पांकी रोड में एक ट्रैक्टर चालक तेज गति से वाहन चला रहा था. उसी वक्त विपरीत दिशा से आ रहे ऑटो चालक भी सवारी लेकर कहीं जा रहा था. ट्रैक्टर की तेज रफ्तार देखकर ऑटो चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया. इससे ऑटो और ट्रैक्टर के बीच जोर टक्कर हो गयी. जिसमें ऑटो सवार एक महिला समेत दो बच्चियां गंभीर रूप से घायल हो गयी.

इलाज के दौरान हो गयी सभी की मौत

आनन फानन में सभी को जिले के सबसे बड़े अस्पताल एमएमसीएच में भर्ती कराया. जहां इलाज के दौरान सभी की मौत हो गयी. इस घटना के बाद परिजन नाराज हो गये और जमकर हंगामा करना शुरू कर दिया. मृतकों के परिजनों का कहना है कि डॉक्टरों ने इलाज में लापरवाही बरती है. अगर समय रहते सभी का इलाज का ठीक ढंग से किया जाता तो सभी जीवित रहते. हालांकि चिकित्सक इस बात से इनकार कर रहे हैं. इधर घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस एमएमसीएच अस्पताल पहुंची और परिजनों को समझाने बुझाने में जुट गयी. खबर लिखे जाने तक दुर्घटना में घायल एक अन्य ऑटो सवार की स्थिति अब तक गंभीर बनी हुई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >