पलामू : पाटन में पलटा अनियंत्रित कमांडर, लातेहार के बुजुर्ग की मौत, चालक फरार

Road Accident in Palamu: पलामू जिले में एक अनियंत्रित कमांडर जीप दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. इसमें एक बुजुर्ग की मौत हो गयी. दुर्घटना के बाद चालक जीप छोड़कर फरार हो गया.

Road Accident in Palamu| पाटन (पलामू), रामनरेश तिवारी : पलामू जिले के पाटन थाना क्षेत्र के कुंदरी-बैदाकला मुख्य मार्ग पर मंगलवार को कुंवरबांध के पास अनियंत्रित होकर कमांडर के पलटने से एक बुजुर्ग की मौत हो गयी. दुर्घटना के बाद चालक फरार हो गया. दुर्घटना से पहले कमांडर जीप ने बिजली के पोल में टक्कर भी मारी. इसके बाद सड़क किनारे पलट गया. दुर्घटना में कमांडर जीप पर सवार 70 वर्षीय मुसाफिर साव ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया. चालक मृतक मुसाफिर साव का नाती है. मुसाफिर साव लातेहार जिले के मनिका थाना के बरवइया का रहने वाला था. रिश्तेदार के यहां एक समारोह में शामिल होने आया था.

लामीपतरा से नाती के साथ रिश्तेदार के यहां जा रहे थे बुजुर्ग

इसी क्रम में वह पंडवा थाना क्षेत्र के लामीपतरा से अपने नाती के साथ सिरमा रिश्तेदार के यहां शादी में शामिल होने जा रहा था. कमांडर जीप जैसे ही कुंवरबांध पहुंची, अनियंत्रित हो गयी. एक बिजली के पोल में ��क्कर मारने के बाद जीप पलट गयी. सूचना मिलने बाद पाटन थाना के अवर निरीक्षक आनंद राम घटनास्थल पर पहुंचे.

दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस अधिकारी और जिला परिषद के सदस्य. फोटो : प्रभात खबर

पुल पर जंप करने के बाद अनियंत्रित हुई कमांडर जीप

पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीनगर एमएमसीएच भेज दिया है. प्रत्यक्षदर्शियो ने बताया कि चालक नशे में धुत था. कमांडर जीप ने दुर्घटना से पहले पुल पर जंप किया और अनियंत्रित हो गया. कमांडर जीप के पीछे एक ऑटो परीक्षार्थियों को लेकर कुंवरबांध परीक्षा केंद्र जा रहा था.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पुल के पास बार-बार हो रही दुर्घटना की क्या है वजह?

पाटन पश्चिमी के जिला परिषद सदस्य जयशंकर सिंह कहते हैं कि बैदाकला से कुंदरी तक सड़क का निर्माण प्राक्कलन के मुताबिक नहीं हुआ है. पुल की ऊंचाई सड़क की तुलना में अधिक है. पुल के पास कोई भी गाड़ी जंप करती है. जंप करने के बाद यहां गाड़ी अनियंत्रित हो जाती है. फ्लैंक भी नहीं भरा गया है. इससे आये दिन यहां दुर्घटना होती रहती है. उन्होंने बताया कि हाल के दिनों में यह पांचवीं दुर्घटना है. इन 5 दुर्घटनाओं में 4 लोगों की जान जा चुकी है.

इसे भी पढ़ें

महाकुंभ से लौट रही श्रद्धालुओं से भरी कार मांडू में दुर्घटनाग्रस्त, 2 महिला की मौत, कई गंभीर

गुमला में 2 बेटियों के सामने पिता की गला रेतकर हत्या, 9 साल की बच्ची ने बताया आंखोंदेखा हाल

18 फरवरी को सबसे सस्ता एलपीजी सिलेंडर कहां मिलेगा, यहां चेक करें रेट

कौन हैं निरूप मोहंती? 70 साल की उम्र में मिलिट्री जेट उड़ाने का लाइसेंस हासिल करके रचा इतिहास

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >