नहीं रहे पलामू के प्रसिद्ध लोक गायक शिव चौधरी, क्षेत्र में शोक की लहर

पलामू के प्रसिद्ध लोक गायक शिव कुमार चौधरी का निधन हो गया है. लोक संगीत में विशेष पहचान बनाने वाले शिव कुमार चौधरी के जाने से पूरे प्रमंडल में शोक की लहर दौड़ गई है. उनके निधन से कलाकारों और चाहने वालों में गहरा दुख है.

ब्रजेश दुबे की रिपोर्ट

विश्रामपुर (पलामू): पलामू प्रमंडल के प्रसिद्ध लोक गायक शिव कुमार चौधरी का निधन शुक्रवार देर रात हो गया. उनके निधन की खबर फैलते ही पूरे प्रमंडल में शोक की लहर दौड़ गई. लोक संगीत के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाने वाले शिव कुमार चौधरी के आकस्मिक निधन से कलाकारों और उनके चाहने वालों में मायूसी है.

इलाज के दौरान रात 11 बजे ली अंतिम सांस

पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, शुक्रवार शाम अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई. परिजन आनन-फानन में उन्हें नौगढ़ा स्थित फोर्टिस हॉस्पिटल ले गए. वहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए मेदिनीनगर रेफर कर दिया. मेदिनीनगर में इलाज के दौरान रात करीब 11 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली.

ये भी पढ़ें- विमला प्रधान के निधन से राजनीतिक गलियारों में शोक, CM हेमंत सोरेन ने जताया दुख

लोकगीतों से बनाई थी अलग पहचान

स्व. शिव कुमार चौधरी विश्रामपुर प्रखंड के लालगढ़-पंजरी कला के निवासी थे. उन्होंने अपने लोकगीतों के माध्यम से पलामू की संस्कृति और परंपरा को देश-विदेश तक पहचान दिलाई. उनके गीतों में पलामू की मिट्टी की खुशबू और लोक जीवन की सच्ची झलक देखने को मिलती थी. उनके आकस्मिक निधन से लोक संगीत जगत को अपूरणीय क्षति हुई है.

जनप्रतिनिधियों और गणमान्य लोगों ने जताया शोक

शिव कुमार चौधरी के निधन पर कई जनप्रतिनिधियों और गणमान्य लोगों ने गहरा दुख व्यक्त किया है. शोक जताने वालों में पलामू सांसद विष्णु दयाल राम, पूर्व मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी, विधायक नरेश प्रसाद सिंह, नगर परिषद अध्यक्ष गीता देवी, जिला पार्षद विजय रविदास, मुखिया धर्मेंद्र चौधरी, सांसद प्रतिनिधि अनुज पांडेय, भाजपा नेता किशोर पांडेय, कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष रविंद्र शुक्ला गुड्डू और भोजपुरी गायक विजय बावली सहित कई लोग शामिल हैं.

ये भी पढ़ें- सेवानिवृत्त शिक्षक मंगल साहु और आदेशपाल मारकुस लुगुन को दी भावभीनी विदाई

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By विकास नाथ

26 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूं. रिपोर्टिंग के साथ डेस्क का काम करने भी अनुभव प्राप्त है. खेल डेस्क में भी काम करने का अनुभव है. रुरल के संस्करणों को देखता हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >