एसपी ने चार लोगों के लाइसेंस रद्द करने की अनुशंसा

चैनपुर थाना क्षेत्र के रामपुर में गोली चालन के मामले में एसपी कपिल चौधरी ने चार लोगों के लाइसेंसी हथियार का लाइसेंस रद्द करने का अनुशंसा की है.

मेदिनीनगर. चैनपुर थाना क्षेत्र के रामपुर में गोली चालन के मामले में एसपी कपिल चौधरी ने चार लोगों के लाइसेंसी हथियार का लाइसेंस रद्द करने का अनुशंसा की है. रामपुर घटना के मामले में सतीश कुमार सिंह उर्फ मंटू सिंह के दो, चंद्रशेखर सिंह व ध्रुव प्रसाद के हथियार के लाइसेंस को रद्द करने की अनुशंसा की है. 23 मई को पलामू के चैनपुर थाना क्षेत्र के रामपुर में जमीन के विवाद में फायरिंग की घटना हुई थी. इस फायरिंग की घटना में एक ग्रामीण की मौत हो गयी थी, जबकि तीन अन्य लोग जख्मी हो गये थे. एसपी कपिल चौधरी ने बताया कि जिला पुलिस के द्वारा पलामू में हथियार का लाइसेंस का सत्यापन किया जा रहा है. जांच के दौरान अगर इस बात की पुष्टि होती है कि हथियार का लाइसेंस रखने से समाज को खतरा है तो उनके लाइसेंस को रद्द करने की प्रक्रिया को शुरू की जायेगी. चैनपुर के रामपुर घटना में जिन व्यक्तियों पर आरोप लग रहा है, उनके पास चार लाइसेंसी हथियार हैं. थाना प्रभारी का आवेदन के आधार पर इस घटना में शामिल चार लोगों के हथियार का लाइसेंस रद्द करने की अनुशंसा की गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VIKASH NATH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >