छापेमारी में कच्चा स्प्रीट व अवैध शराब बरामद

उत्पाद विभाग की छापेमारी

हरिहरगंज.

पलामू डीसी शशिरंजन के निर्देश के आलोक में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर उत्पाद विभाग द्वारा शहरी क्षेत्र के वैद्य विगहा में अवैध शराब के विरुद्ध सघन छापेमारी की गयी. विभाग के एसआइ देवीलाल सोरेन ने बताया कि छापेमारी के क्रम में 25.92 लीटर अवैध विदेशी शराब, 165 लीटर कच्चा स्प्रीट, 160 लीटर अवैध चुलाई शराब व 4400 किलोग्राम जावा महुआ बरामद किया गया. वहीं अभियुक्त मुकेश कुमार, रूपेश कुमार, रवि शंकर साव उर्फ राजा व दीपक साव के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >