छतरपुर में रामेश्वरम मंदिर के तर्ज पर बनेगा काली पूजा पंडाल, 7 लाख आएगी लागत; अरुण सोनी अध्यक्ष बने

छतरपुर में आगामी काली पूजा को लेकर मां शक्ति संघ की बैठक में एक बड़ा फैसला लिया गया है. इस वर्ष रामेश्वरम मंदिर के प्रारूप पर एक भव्य पंडाल बनाया जाएगा, जिसकी अनुमानित लागत सात लाख रुपये है. नए अध्यक्ष अरुण सोनी और महासचिव केतन सिंह के नेतृत्व में समिति इस आयोजन को सफल बनाने के लिए कमर कस चुकी है.

निखिल सिन्हा की रिपोर्ट

छतरपुर (पलामू). छतरपुर बाजार परिसर स्थित मां शक्ति संघ काली पूजा समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक में आगामी काली पूजा को लेकर तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई. इस दौरान पूजा समिति का नवीनीकरण करते हुए अरुण सोनी को अध्यक्ष और केतन सिंह को महासचिव बनाया गया., बैठक में इस वर्ष काली पूजा पंडाल को विशेष रूप देने का निर्णय लिया गया. समिति के सदस्यों ने रामेश्वरम मंदिर के प्रारूप पर भव्य पंडाल बनाने पर सहमति जताई. पंडाल को आकर्षक तरीके से सजाने के साथ श्रद्धालुओं की सुविधा का विशेष ध्यान रखने का निर्णय लिया गया.

श्रद्धालुओं को धार्मिक और कलात्मक अनुभव देने का प्रयास

समिति के महासचिव केतन सिंह ने बताया कि पंडाल निर्माण में करीब सात लाख रुपये खर्च होने का अनुमान है. उन्होंने कहा कि मां शक्ति संघ की ओर से प्रत्येक वर्ष काली पूजा के अवसर पर आकर्षक पंडाल और भव्य पूजा का आयोजन किया जाता है. इस बार रामेश्वरम मंदिर के प्रारूप पर पंडाल तैयार कर श्रद्धालुओं को धार्मिक और कलात्मक अनुभव देने का प्रयास किया जाएगा.

ये भी पढ़ें: पलामू के तोलरा में चोरों का आतंक, एक साल में 24 से ज्यादा चोरी; पुलिस पर लापरवाही का आरोप, ग्रामीणों ने की पंचायत

शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न

बैठक में पंडाल निर्माण की तैयारियां जल्द शुरू करने का निर्णय लिया गया. इसके अलावा पूजा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, विद्युत सज्जा, साफ-सफाई, श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर भी चर्चा की गई. समिति के सदस्यों ने पूजा को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी जरूरी तैयारियां समय पर पूरी करने पर जोर दिया. बैठक में विश्वनाथ चौधरी, राजेश जायसवाल, विनय विश्वकर्मा, मनजीत गुप्ता, सोम कुमार, अंशु कुमार, कुंदन सिंह समेत कई लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >