समाज के लिए प्रेरणा व प्रगति की पहचान है नारी शक्ति : नम्रता

समाज के लिए प्रेरणा व प्रगति की पहचान है नारी शक्ति : नम्रता

मेदिनीनगर. अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रविवार को जेलहाता स्थित जीएलएस कार्यालय में विचार गोष्ठी हुआ. स्वयं सेवी संस्था संपूर्णा महिला सहायता केंद्र ने विचार गोष्ठी का आयोजन किया. संस्था के लोगों ने मुख्य अतिथि को माला पहनाकर स्वागत किया. गोष्ठी की अध्यक्षता सुनीता श्रीवास्तव व संचालन कविता कुमारी ने किया. गोष्ठी में वक्ताओं ने महिलाओं की सामाजिक, आर्थिक और शैक्षणिक दशा पर विस्तार से प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि आजादी के इतने वर्षों के बाद भी महिलाओं की दशा में कोई विशेष सुधार नहीं हुआ है. आज भी महिलाएं अशिक्षा, कुपोषण, अंधविश्वास व घरेलू हिंसा का शिकार हो रही हैं. उन्हें कई तरह की परेशानियों व समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है. मुख्य अतिथि नगर निगम के मेयर पद की पूर्व प्रत्याशी नम्रता त्रिपाठी ने कहा कि महिलाएं किसी भी मामले में कमजोर नहीं है. जरूरत है महिलाओं को अपनी शक्ति को पहचानने और हक अधिकार के प्रति जागरूक होने की. उन्होंने कहा कि नारी केवल शक्ति नहीं बल्कि समाज की प्रेरणा और प्रगति की पहचान है. वह हर क्षेत्र में साहस,क्षमता और संकल्प शक्ति से इतिहास रच रही हैं. महिलाएं घर परिवार संभाल सकती हैं तो वह समाज को बेहतर दिशा भी दे सकती हैं. उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान ने महिलाओं को समानता सहित कई मौलिक अधिकार दिया है. उन अधिकारों के बारे में जानने और उसे हासिल करने के लिए जागरूक होने की आवश्यकता है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >