एक घंटे लिफ्ट में फंसी रहीं प्राचार्य

विवि में बैठक में शामिल होकर लिफ्ट से उतर रही थीं प्राचार्य

मेदिनीनगर. योध सिंह नामधारी महिला महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ मोहिनी गुप्ता मंगलवार को विवि की बैठक में शामिल होकर लिफ्ट से उतरते वक्त बिजली कटने के कारण एक घंटे तक लिफ्ट में फंसी रहीं. जानकारी के अनुसार विवि की बैठक दोपहर दो बजे खत्म हुई थी. जिसके बाद प्राचार्य तीसरे तल्ले से लिफ्ट से उतर रही थीं. इसी बीच दूसरे व तीसरे तल्ले के बीच में ही बिजली चली गयी. करीब एक घंटे बाद बिजली आने के बाद लिफ्ट जब दूसरे तल्ले पर पहुंची, तो उसका दरवाजा नहीं खुल रहा था. जिसके बाद तकनीशियन टीम को बुलाया गया. काफी मशक्कत के बाद लिफ्ट का दरवाजा खुला. इसके बाद वह लिफ्ट से बाहर निकलीं. इतनी गर्मी में एक घंटे लिफ्ट के अंदर बिना बिजली के रहने के कारण वह काफी परेशान दिखीं. अभाविप के सुमित पाठक ने विवि पर आरोप लगाया कि विवि में बिजली की व्यवस्था सही नहीं रहने के कारण प्राचार्य को इस तरह की परेशानी हुई.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >