राजस्व प्राप्ति को लेकर एक्शन प्लान बना लक्ष्य हासिल करें : डीसी

राजस्व प्राप्ति को लेकर एक्शन प्लान बना लक्ष्य हासिल करें : डीसी

प्रतिनिधि, मेदिनीनगर सोमवार को समाहरणालय के सभागार में राजस्व संग्रहण की समीक्षा बैठक हुई. डीसी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने विभिन्न विभागों के राजस्व संग्रहण की स्थिति की समीक्षा की. इस क्रम में डीसी ने चालू वित्तीय वर्ष में विभिन्न विभागों को आवंटित लक्ष्य और उसके खिलाफ अब तक किये गये राजस्व संग्रहण की विस्तृत जानकारी ली. समीक्षा के दौरान यह पाया गया कि खनन विभाग ने अब तक 30 प्रतिशत, परिवहन विभाग 11.64 प्रतिशत और नगर निगम द्वारा सिर्फ 7.62 प्रतिशत राजस्व का संग्रहण किया है. इस मामले को डीसी ने गंभीरता से लिया और संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को समय सीमा के अंदर निर्धारित लक्ष्य हासिल करने का निर्देश दिया. डीसी ने साफ तौर पर कहा कि राजस्व संग्रहण में किसी तरह की कोताही बरतने की जरूरत नहीं है. जो भी बाधाएं आ रही है, उसे दूर करते हुए राजस्व वसूली के लक्ष्य को हरहाल में हासिल करने का प्रयास करें. उन्होंने संबंधित विभाग के पदाधिकारी को शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने का सुझाव दिया. जिला खनन पदाधिकारी को खनन क्षेत्र में राजस्व वसूली की गति बढ़ाने,उत्पाद विभाग को सीमावर्ती इलाके में लगातार छापेमारी करने के निर्देश दिया. मौके पर अपर समाहर्ता कुंदन कुमार, हुसैनाबाद एसडीओ, भूमि सुधार उप समाहर्ता, जिले के सभी अंचलाधिकारी सहित विभिन्न विभाग के पदाधिकारी मौजूद थे.

जिन विभागों में लक्ष्य के विरुद्ध हुई है वसूली

खनन विभाग की समीक्षा के दौरान पाया गया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 58,433.31 लाख रुपये का वार्षिक लक्ष्य निर्धारित है. इसके विरुद्ध अब तक मात्र 17,000.53 लाख रुपये अर्थात करीब 30 प्रतिशत की ही वसूली हो सकी है. हालांकि, नये वित्तीय वर्ष के लिए लक्ष्य का औपचारिक निर्धारण अभी शेष है, फिर भी 1,411.91 लाख रुपये की वसूली की जा चुकी है. वहीं परिवहन विभाग में वित्तीय वर्ष 2025-26 के 7,608.30 लाख रुपये के लक्ष्य के मुकाबले विभाग ने 8,475.88 लाख रुपये की वसूली की थी. वर्तमान वित्तीय वर्ष के लिए 8,559.34 लाख रुपये का लक्ष्य तय किया गया है, जिसके खिलाफ अब तक 996.59 लाख रुपये की वसूली हुई है. इसके अलावा, मोटरयान निरीक्षक (एमवीआइ) 505.76 लाख रुपये के लक्ष्य के मुकाबले अब तक केवल 58.43 लाख रुपये की ही वसूली कर पायी है.उत्पाद विभाग को वित्तिय वर्ष 2026-27 में 20250.81 लाख रुपये वसूली का वार्षिक लक्ष्य प्राप्त है, जिसके खिलाफ अब तक 1915.67 लाख रुपये के राजस्व वसूली कर ली गयी है.वित्तीय वर्ष 2026-27 में मेदिनीनगर नगर निगम को 1604.49 लाख रुपये की वसूली का लक्ष्य है, जिसके खिलाफ अबतक 122.42 लाख रुपया की वसूली की गयी है .इसी तरह अवर निबंधन,राष्ट्रीय बचत विभाग,विद्युत आपूर्ति विभाग की भी समीक्षा की गयी

भूमि सुधार व दाखिल-खारिज करने का निर्देश

डीसी ने अंचल अधिकारियों को निर्देश दिया कि दाखिल-खारिज, सकसेशन म्यूटेशन और पार्टीशन म्यूटेशन के लंबित मामलों का निष्पादन निर्धारित समय सीमा के भीतर करें.उन्होंने सरकारी विभागों को भूमि हस्तांतरण के लिए लंबित मामलों की अंचलवार समीक्षा की. बैठक में इ-रेवेन्यू कोर्ट, भूमि सीमांकन और झारखंड लगान कलेक्शन की स्थिति की समीक्षा की. आपदाओं से प्रभावित लोगों को सहायता राशि की स्वीकृति और वितरण की समीक्षा करते हुए डीसी ने संबंधित प्रतिवेदनों को जल्द अपडेट करने का निर्देश दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Akarsh aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >