प्रभात खबर ने सुदूरवर्ती इलाकों के जरूरतमंदों के बीच बांटा कंबल

पाटन प्रखंड के सुदूरवर्ती व कभी अति उग्रवाद प्रभावित माना जानेवाला होमिया गांव में प्रभात खबर द्वारा कंबल का वितरण किया गया.

पाटन. पाटन प्रखंड के सुदूरवर्ती व कभी अति उग्रवाद प्रभावित माना जानेवाला होमिया गांव में प्रभात खबर द्वारा कंबल का वितरण किया गया. नावाजयपुर थाना प्रभारी कमल किशोर पांडेय व पुअनि रविंद्र राहुल द्वारा संयुक्त रूप से कंबल का 25 कंबल का वितरण किया गया. कुछ वैसे बुजुर्ग जो वितरण स्थल पर नहीं पहुंच पाये थे. उनके घर पर जाकर कंबल दिया गया. ज्ञात हो कि यह इलाका काफी पिछड़ा हुआ है. सरकारी सुविधाओं से वंचित यह इलाका वर्षों से उपेक्षित रहा है. यहां के लोग मदद की गुहार लगाते रहे हैं, लेकिन उन तक सरकारी लाभ नहीं पहुंचा है. समाचार संकलन के दौरान जब प्रभात खबर के प्रतिनिधि यहां पहुंचे, तब लोगों ने अपनी पीड़ा बतायी. इसके बाद प्रभात खबर प्रबंधन के द्वारा इन जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरण करने का निर्णय लिया गया. कंबल मिलने के बाद लोगों के चेहरे पर खुशी की चमक दिखाई दी. सभी लोगों ने प्रभात खबर की पहल की सराहना की. थाना प्रभारी श्री पांडेय ने कहा कि प्रभात खबर की यह बहुत ही सराहनीय पहल है. प्रभात खबर पर अखबार नहीं आंदोलन है. यह बहुत सत्य है. क्योंकि प्रभात खबर सिर्फ खबर ही प्रकाशित नहीं करता है. सामाजिक दायित्वों का भी निर्वहन करता है. पुअनि रविंद्र राहुल ने कहा कि प्रभात खबर द्वारा प्रखंड अति सुदूरवर्ती इलाका होमिया गांव के अंतिम व्यक्तियों के बीच कंबल उपलब्ध कराया गया है, जो सराहनीय है. नागेंद्र महतो ने कहा कि प्रभात खबर की इस पहल को हमेशा याद रखेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >