पुलिस पर मारपीट करने का आरोप, निकाला विरोध मार्च

मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में पुलिसिया जुल्म के खिलाफ गुरुवार को विरोध मार्च निकाला गया

मेदिनीनगर. मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में पुलिसिया जुल्म के खिलाफ गुरुवार को विरोध मार्च निकाला गया. इंकलाबी नवजवान सभा ने कचहरी परिसर से विरोध मार्च निकाला. जो महात्मा गांधी मार्ग होते हुए छहमुहान पहुंचा. इसमें शामिल कार्यकर्ताओं ने पुलिस प्रशासन के रवैया के खिलाफ प्रदर्शन किया. इंकलाबी नवजवान सभा की दिव्या भगत ने बताया कि 12 अगस्त को मेदिनीराय मेडिकल कालेज अस्पताल में पुलिस के द्वारा अधिक्ता अभिषेक रंजन, सुधांशु बिरेंची की पिटाई की गयी है. वे लोग अस्पताल में भरती मरीज से मिलने गये थे.जब वे लोग अस्पताल से शहर थाना पहुंचे तो वहां भी पिटाई की गयी. इस मामले की लिखित शिकायत पलामू एसपी की गयी है. दोषी पुलिस कर्मी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की गयी. विरोध मार्च में शामिल अभिषेक रंजन, सुधांशु बीरेंची सहित अन्य लोगों ने कहा कि पलामू में पुलिस की मानसिकता ठीक नही है. वे लोग राजनीतिक व सामाजिक संगठन से जुड़े है. उनलोगों के साथ जब पुलिस इस तरह की बरताव करती है तो सोचा जा सकता है कि आम नागरिकों के साथ पुलिस कैसा व्यवहार करती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VIKASH NATH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >